नई दिल्ली। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में शामिल होकर अपना पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। दरअसल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के मार्केटिंग डिवीजन ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में स्थित केंद्रों पर 409 तकनीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।आईओसीएल की ओर से जारी 409 रिक्तियों में पश्चिम बंगाल में तकनीशियन अप्रेंटिस के 80 और ट्रेड अप्रेंटिस के 43, बिहार में तकनीशियन अप्रेंटिस के 30 और ट्रेड अप्रेंटिस के 18, ओडिशा में तकनीशियन अप्रेंटिस के 28 और ट्रेड अप्रेंटिस के 17, झारखंड में तकनीशियन अप्रेंटिस के 12 और ट्रेड अप्रेंटिस के 8, असम में तकनीशियन अप्रेंटिस के 45 और ट्रेड अप्रेंटिस के 22, सिक्किम में तकनीशियन अप्रेंटिस का 1 और ट्रेड अप्रेंटिस का 1, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तकनीशियन अप्रेंटिस के 3 और ट्रेड अप्रेंटिस का 1, त्रिपुरा में तकनीशियन अप्रेंटिस के 2 और ट्रेड अप्रेंटिस के 2, नागालैंड में तकनीशियन अप्रेंटिस के 2 और ट्रेड अप्रेंटिस का 1, मिजोरम में ट्रेड अप्रेंटिस का 1, मेघालय में ट्रेड अप्रेंटिस का 1, मणिपुर में तकनीशियन अप्रेंटिस के 2 और ट्रेड अप्रेंटिस का 1 एवं अरुणाचल प्रदेश में तकनीशियन अप्रेंटिस का 1 और ट्रेड अप्रेंटिस का 1 पद शामिल हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 26, बिहार में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 17, ओडिशा में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 13, झारखंड में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 6, असम में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 6, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ग्रेजुएट अप्रेंटिस का 1 और मणिपुर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस का 1 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे खुद को एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय समय सीमा के अंदर पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से अनुशासन-वार 10वीं के साथ आईटीआई/12वीं/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता परीक्षा में मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड आईओसीएल के नियमों के अनुसार होगा।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।