Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशझारखंडदेवघर में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन से टकराया ट्रक, बाइक और स्कूटी भी चपेट में आई

देवघर में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन से टकराया ट्रक, बाइक और स्कूटी भी चपेट में आई

Post Media
News Logo
Peptech Time
22 जनवरी 2026, 12:15 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक मालगाड़ी और ट्रक के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया, वहीं पास से गुजर रही बाइक और स्कूटी भी मलबे में दब गईं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस समय ट्रेन क्रॉसिंग से गुजर रही थी, उस वक्त फाटक बंद नहीं किया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन से टकरा गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के आते ही अचानक तेज आवाज हुई और ट्रक कई मीटर तक घिसटता चला गया। बाइक और स्कूटी सवार बाल-बाल बचे, हालांकि उनके वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।


सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है और कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ है।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया रेलवे क्रॉसिंग पर लापरवाही सामने आ रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)