'तुम्बाड' जैसी कल्ट फिल्म बना चुके निर्देशक अनिल बर्वे अब अपनी नई फिल्म ‘मायासभा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में जावेद जाफरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कुछ समय पहले निर्माताओं ने इसका मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब फिल्म का टीज़र भी सामने आ गया है, साथ ही रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स का कहना है कि 'मायासभा' रहस्य, डर और रोमांच का अनोखा मिश्रण होगी।
टीज़र में दिखा गहरा रहस्य, जावेद जाफरी की आवाज़ ने बढ़ाई सिहरन
टीज़र जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "लंबे समय से दबा सोना अपने दावेदार का इंतज़ार कर रहा है। उसकी कुंजी अब धूम्र-राक्षस के टूटे हुए मन में है। आप उस रसातल में कितनी दूर जाएंगे जिसने उसे जन्म दिया है?" वीडियो में कई डरावने और रहस्यमय दृश्य दिखते हैं, जबकि बैकग्राउंड में जावेद जाफरी की गूंजती आवाज़ सुनाई देती है, "मैं तुम पर रौब जमाऊंगा।" इस झलक ने दर्शकों में फिल्म को लेकर और जिज्ञासा जगा दी है।
16 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी 'मायासभा'
टीज़र के साथ यह भी पुष्टि हो गई है कि फिल्म अगले साल 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। निर्माताओं के अनुसार, 'मायासभा' दर्शकों को एक ऐसे रहस्यमय संसार में ले जाएगी, जैसा उन्होंने पहले शायद ही कभी देखा हो।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

एटीपी टूर: टेलर फ्रिट्ज ने स्टॉकहोम खिताब जीतकर किया सीजन का शानदार समापन

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अगले सत्र से हो सकती है शुरू

चाकू के हमले से बाहर निकलीं आंतें, गुजरात के डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी कर बचाई जान

विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमालिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात

छठ महापर्व: पटना में उत्साह का माहौल, चिराग पासवान समेत कई नेताओं ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

अनन्या पांडे ने 'कॉफी विद करण' में कार्तिक आर्यन को किया वीडियो कॉल

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 100 से कम सीटें मिलनी चाहिए, बोले सपा सांसद

ब्रिटेन रॉदरहैम यौन शोषण मामला: दोषी ठहराया गया एक आरोपी पाकिस्तान भागा, दूसरे की भी तलाश जारी

प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे






