बीजिंग। शी चिनफिंग के नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर विचारों के विदेशी अनुसंधान को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंच (2026) का उद्घाटन 21 नवंबर को पेइचिंग में हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय प्रचार विभाग के प्रमुख ली शूलेइ ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और मुख्य भाषण दिया।
सम्मेलन में शामिल अतिथियों का मानना है कि शी चिनफिंग के नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर विचारों की स्थापना और विकास चीन, दुनिया, जनता और मौजूदा युग से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के वैज्ञानिक जवाब तलाशने की प्रक्रिया में हुआ है। इन विचारों के जरिए चीन और दुनिया को साथ लेकर आगे बढ़ने का रास्ता भी सामने आया है।
अतिथियों ने कहा कि शी चिनफिंग ने मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का महत्वपूर्ण विचार पेश किया है। यह विचार दुनिया के सामने मौजूद साझा चुनौतियों से निपटने के लिए चीन का समाधान प्रस्तुत करता है और इसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का व्यापक समर्थन भी मिला है।
इसके साथ ही, अतिथियों ने इस बात पर जोर दिया कि शी चिनफिंग के नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर विचारों के अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन और प्रचार-प्रसार को और मजबूत करने की जरूरत है। इससे वैश्विक विकास को बढ़ावा देने, विश्व शांति और स्थिरता की रक्षा करने, मानव सभ्यता की प्रगति को आगे बढ़ाने और वैश्विक शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मिलकर योगदान दिया जा सकेगा।
गौरतलब है कि यह अंतर्राष्ट्रीय मंच 21 से 22 नवंबर तक पेइचिंग में आयोजित किया गया। इसका आयोजन चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी ने किया। इस साल मंच का विषय था, 'महान मार्ग पर अग्रसर: मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण।'
इसके अलावा, चीन के हांगकांग के साथ-साथ उज्बेकिस्तान, इथियोपिया, ग्रीस, हंगरी और उरुग्वे में भी छह विशेष मंच आयोजित किए गए। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में दुनिया के 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों के करीब 650 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)














