मैहर,पुष्पेन्द्र कुशवाहा। मैहर के नेशनल हाईवे 30 पर आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आरसीसीपीएल सीमेंट प्लांट के एक कर्मचारी की मुकेश पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला थाने पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन हादसे से नाराज परिजन और ग्रामीण अमदरा थाना पहुंच गए, जहां उन्होंने घटना को लेकर जोरदार विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे में लापरवाही बरती गई है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने उठाई मुआवजे की मांग इस दौरान मनीष पटेल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कंपनी प्रबंधन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही परिवार को न्याय नहीं मिला तो कंपनी के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी स्थानीय लोगों और नेताओं ने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर सीमेंट प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय और आर्थिक सहायता नहीं मिलती, उनका विरोध जारी रहेगा प्रशासन की समझाइश जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को शांत कराने में जुटे हैं और परिजनों को आश्वासन दिया जा रहा है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया विरोध
00:00/02:00

Saurabh Shukla
11 अक्टूबर 2026, 03:49 am IST
Saurabh Shukla11 अक्टूबर 2026, 03:49 am IST
Latest News

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव; पूरी तबादला सूची देखें

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने एयर इंडिया के सीसीओ से की मुलाकात, विमान खरीद और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा

एपीएल: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची माइटी मराठा, नाइट्स और रॉयल्स का भी दमदार प्रदर्शन

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

ओडिशा कैबिनेट ने 450 करोड़ रुपए की ‘दक्ष्यता विकास योजना’ को दी मंजूरी

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी ने की बातचीत, सीईपीए जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

वुहान ओपन: वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू ने सोराना सिर्स्टिया को हराया

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं भारत, एस. जयशंकर से करेंगी बातचीत



