भोपाल, सुबोध त्रिपाठी। मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के थोक तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 11 जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में शीर्ष स्तर पर नई पदस्थापनाएं और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव
- सुखवीर सिंह (1997 बैच): प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उनके पास लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
- रश्मि अरूण शमी (1994 बैच): अपर मुख्य सचिव रश्मि अरूण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही वे विशेष आयुक्त (समन्वय) म.प्र. भवन नई दिल्ली और माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभालती रहेंगी।
- जॉन किंग्सली ए. आर. (2004 बैच): सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MSME) बनाए गए हैं।
- के.सी. गुप्ता (1992 बैच): कृषि उत्पादन आयुक्त के.सी. गुप्ता को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- भरत यादव (2008 बैच): प्रबंध संचालक, म.प्र. सड़क विकास निगम को सचिव, जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके कार्यभार ग्रहण करने पर अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन जनसंपर्क विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।
- संकेत एस. भोंडवे (2007 बैच): आयुक्त नगरीय प्रशासन को आवासीय आयुक्त, म.प्र. भवन (नई दिल्ली) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- शोभित जैन (2000 बैच): प्रमुख सचिव आयुष को प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- स्वतंत्र कुमार सिंह (2007 बैच): सचिव मछुआ कल्याण को सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- संदीप केरकेट्टा (2018 बैच): उप सचिव मुख्यमंत्री को इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
11 जिलों में नए कलेक्टरों की सूची
- जबलपुर: अरूण कुमार विश्वकर्मा (2014) – वर्तमान: कलेक्टर रायसेन
- पन्ना: हर्ष सिंह (2015) – वर्तमान: कलेक्टर बुरहानपुर
- नर्मदापुरम: आशीष वशिष्ठ (2014) – वर्तमान: एमडी, म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम
- भिण्ड: पवन कुमार जैन (2013) – वर्तमान: उप सचिव, सहकारिता विभाग
- मऊगंज: राजेश कुमार ओगरे (2012) – वर्तमान: अपर सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग
- सिंगरौली: अंकित अस्थाना (2014) – वर्तमान: उप सचिव, जीएडी
- बालाघाट: आदित्य सिंह (2014) – वर्तमान: संचालक, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
- रायसेन: रोहित सिसोनिया (2017) – वर्तमान: उप सचिव, कृषि विकास विभाग
- बुरहानपुर: विवेक कुमार (2017) – वर्तमान: उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
- शाजापुर: डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े (2017) – वर्तमान: सीईओ, इंदौर विकास प्राधिकरण
- हरदा: कुमार सत्यम (2017) – वर्तमान: कलेक्टर बालाघाट
मैदानी कलेक्टरी से मंत्रालय/विभागों में भेजे गए अधिकारी
- ऊषा परमार (2011): कलेक्टर पन्ना से अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग।
- राघवेन्द्र सिंह (2013): कलेक्टर जबलपुर से प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त मण्डी।
- सोमेश मिश्रा (2013): कलेक्टर नर्मदापुरम से संचालक, एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत।
- ऋजु बाफना (2014): कलेक्टर शाजापुर से अपर आयुक्त (राजस्व), उज्जैन संभाग।
- संजय कुमार जैन (2015): कलेक्टर मऊगंज से उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग।
- सिद्धार्थ जैन (2016): कलेक्टर हरदा से उप सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग।
- किरोड़ी लाल मीना (2016): कलेक्टर भिण्ड से उप सचिव, वित्त विभाग।
- गौरव बैनल (2016): कलेक्टर सिंगरौली से उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संचालक, कर्मचारी चयन मण्डल (ESB)।
अन्य दायित्व एवं प्रभार में फेरबदल
- अभय अरविन्द बेडेकर (2014): आयुक्त-सह-संचालक, पुरातत्व एवं संग्रहालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार। (इनके कार्यभार लेने पर मदन विभीषण नागरगोजे इस प्रभार से मुक्त होंगे)।
- अंशुमन राज (2020): प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का अतिरिक्त प्रभार।
- नीरज मण्डलोई (1993): अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
- कुमार पुरूषोत्तम (2012): राघवेन्द्र सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड के प्रभार से मुक्त होंगे।
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।














