नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में जारी मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया एसआईआर की तिथियों में बदलाव करते हुए इन्हें एक सप्ताह आगे बढ़ाया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब मसौदा मतदाता सूची 9 के बजाय 16 दिसंबर और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी की बजाय 14 फरवरी को प्रकाशित होगी।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन आयोग ने सभी गतिविधियों की समय-सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। नए कार्यक्रम के तहत गणना अवधि और मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया अब 11 दिसंबर 2025 तक पूरी की जाएगी। नियंत्रक तालिका के अद्यतन और ड्राफ्ट मतदाता सूची की तैयारी का कार्य 12 से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को होगा। दावों और आपत्तियों को जमा करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नोटिस चरण, जिसमें जारी करना, सुनवाई, सत्यापन तथा गणना प्रपत्रों और दावों-आपत्तियों पर निर्णय शामिल हैं, 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच और अंतिम प्रकाशन की अनुमति 10 फरवरी 2026 तक पूरी की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग देश के 12 राज्यों जिसमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल है, में मतदाता सूची को अपडेट कर रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग नागरिकता और स्थानीय निवास के आधार पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और हटाने की विशेष जांच पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चला रहा है।
दूसरी ओर विपक्ष इसको लेकर चुनाव आयोग और सरकार पर हमलावर है। विपक्ष की ओर से आज सर्वदलीय बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार बड़ी जल्दबाजी में एसआईआर की प्रक्रिया संचालित कर रही है। आज इसकी तारीखों को एक सप्ताह आगे बढ़ाया गया है। हमें लगता है कि कोई मतदाता सूची से छूटे नहीं इसके लिए इसमें और अधिक समय लिया जाना चाहिए।
चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को एक सप्ताह बढ़ाया
00:00/03:00

Anubhav Mishra
7 जुलाई 2026, 05:23 am IST
Anubhav Mishra7 जुलाई 2026, 05:23 am IST
Latest News

यूपी के 9 लाख से ज्यादा किसानों को मिला मुआवजा:सीएम योगी ने खातों में भेजे 493 करोड़ रुपये; 10 दिन में भरपाई का दावा

चीन-यूरोप के बीच वाहन व्यापार पर सहमति, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

चार राज्यों में खाकी का पहरा, 80 जगह चस्पा पोस्टर:पूर्व IAS अधिकारी की हत्या के मामले में 13 दिन बाद मिला रेलवे स्टेशन का CCTV फुटेज, तड़के 3:51 बजे दिखा था नौकर वरुण

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, दो की मौत

शंघाई मास्टर्स: जीत के बाद कैस्पर रूड और ऑगर-एलियासिम के बीच 'राउंड ऑफ 16' का मुकाबला तय

गानों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां… ऐसे थे हिंदी सिनेमा के मस्तमौला किशोर कुमार

भारत में सितंबर में खुदरा महंगाई 5.54 प्रतिशत रही, आलू और टमाटर हुए सस्ते


