रायगढ़//छत्तीसगढ़ (रोहित तिर्की)। धरमजयगढ़ में एडीजे न्यायालय के लिंक कोर्ट संचालन तथा अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय के लिंक कोर्ट की मांग को लेकर आज अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें




अधिवक्ताओं का कहना है कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में एडीजे कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय के लिंक कोर्ट का संचालन शुरू होने से आम नागरिकों को न्यायिक एवं राजस्व संबंधी मामलों में काफी सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में इन मामलों के लिए लोगों को रायगढ़ जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की परेशानी होती है। अधिवक्ता संघ ने संबंधित मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए लिंक कोर्ट संचालन की व्यवस्था शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

















