Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया थाना बक्सवाहा का वार्षिक निरीक्षण

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया थाना बक्सवाहा का वार्षिक निरीक्षण

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 12:54 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,राजू दुबे। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आज थाना बक्सवाहा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुमशुदा व्यक्ति प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों एवं शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरे, उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश प्रदान किए गए।


पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं एवं कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली। निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, चौकी प्रभारी बम्हौरी उप निरीक्षक कादिर खान एवं चौकी प्रभारी नैनागिर श्री सुनील कुमार को कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।


इस अवसर पर रीडर उप निरीक्षक विश्वनाथ यादव, रीडर शाखा से प्रधान आरक्षक संदीप श्रीवास्तव एवं आरक्षक आंचल त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)