छतरपुर (सुबोध त्रिपाठी)। मध्य प्रदेश शासन की नवीन स्थानांतरण नीति के तहत जिला छतरपुर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और स्वैच्छिक फेरबदल किए गए हैं। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद, अपर कलेक्टर जिला छतरपुर द्वारा 15 जून 2026 को तीन अलग-अलग आदेश जारी कर पटवारियों, लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं। जहाँ पटवारियों को 15 दिनों के भीतर भारमुक्त करने को कहा गया है, वहीं लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 2 सप्ताह के भीतर कार्यमुक्त होने के आदेश दिए गए हैं।
तीनों संवर्गों की स्थानांतरण अलग-अलग सारिणी
1. पटवारी स्थानांतरण सूची (Patwari Transfer List)
यह तबादले आदेश क्रमांक 628 /भू-सं०प्र०/स्था0/2026 के तहत किए गए हैं, जिसमें प्रशासनिक एवं स्वयं के व्यय पर कुल 77 पटवारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं:
2. लिपिक संवर्ग स्थानांतरण सूची (Clerical Staff Transfer List)
यह तबादले आदेश क्रमांक 135/स्थापना/2026 के तहत किए गए हैं, जिसमें कुल 7 सहायक ग्रेड-2 एवं सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारियों के नाम शामिल हैं:
3. चतुर्थ श्रेणी / स्थायीकर्मी संवर्ग स्थानांतरण सूची (Class-IV Staff Transfer List)
यह तबादले आदेश क्रमांक 136/स्थापना/2026 के तहत किए गए हैं, जिसमें कुल 4 चतुर्थ श्रेणी (भृत्य / स्थायीकर्मी) कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है:



