भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी के ऐशबाग इलाके में स्थित जर्जर जनता क्वार्टरों को जमींदोज करने की बड़ी कार्रवाई सोमवार सुबह से शुरू हो गई है। प्रशासन की टीम ने सुबह 7 बजे से ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस अभियान के तहत करीब 600 जर्जर क्वार्टरों को ध्वस्त किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा पहले ही इन क्वार्टरों को खाली करा लिया गया था, जिसके बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। बुलडोजर एक्शन और भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते पूरे क्षेत्र में सुबह से ही हलचल का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं।
ये भी पढ़ें




गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने सभी क्वार्टरों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि, इस कार्रवाई के बीच क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान को दो दिन की राहत मिली है। अब आवंटी के किराए का निर्धारण करने के लिए हाउसिंग बोर्ड कलेक्टर के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में तय होने वाली किराए की राशि के संबंध में आगामी बुधवार को हाईकोर्ट में जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।













