Monday, February 16, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशब्रिटिश PM 8 साल बाद चीन पहुंचे: बोले- अमेरिका अपनी जगह, लेकिन चीन जरूरी

ब्रिटिश PM 8 साल बाद चीन पहुंचे: बोले- अमेरिका अपनी जगह, लेकिन चीन जरूरी

Post Media
News Logo
Peptech Time
29 जनवरी 2026, 06:11 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बीजिंग |ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे। यह पिछले 8 वर्षों में किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री की पहली चीन यात्रा है। इससे पहले 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री थेरेसा मे चीन गई थीं।दौरे से पहले मीडिया से बातचीत में स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन को अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है। अमेरिका के साथ रिश्ते अपनी जगह अहम हैं, लेकिन चीन को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। उन्होंने संकेत दिया कि बदलती वैश्विक राजनीति में चीन एक जरूरी भागीदार है।


चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा बढ़ेगा और रिश्तों में स्थिरता आएगी। बीजिंग एयरपोर्ट पर स्टार्मर का रेड कॉर्पेट स्वागत किया गया, जहां चीनी वित्त मंत्री लैन फोआन उन्हें रिसीव करने पहुंचे।


गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान 2020 में ब्रिटेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए चीनी टेक कंपनी हुआवे को अपने 5G नेटवर्क प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया था। उस समय संसद की एक जांच रिपोर्ट में हुआवे और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच संबंधों पर सवाल उठाए गए थे।


एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टार्मर की यह यात्रा चीन को लेकर ब्रिटेन के बदले हुए नजरिये को दिखाती है। अब ब्रिटेन न तो चीन को पूरी तरह दोस्त मान रहा है और न दुश्मन, बल्कि एक ऐसी वैश्विक हकीकत के रूप में देख रहा है, जिसका सामना करना जरूरी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)