आगर मालवा। आगर मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सर्वसम्मति के बाद प्रदीप सोनी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है।


स्थानीय राजनीति में बढ़ी हलचल, पार्षदों को साधने की रणनीति शुरू

बीजेपी संगठन द्वारा प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा के साथ ही सुसनेर की स्थानीय राजनीति में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं: पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय समीकरणों और सुसनेर क्षेत्र में पकड़ को ध्यान में रखते हुए प्रदीप सोनी के नाम पर मोहर लगाई है। उपचुनाव के मद्देनजर अब बीजेपी ने अपने अधिकृत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जिसके तहत नगर परिषद के पार्षदों का समर्थन हासिल करने के लिए वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं।