बांग्लादेश ने भारत का SEZ छीना, चीन को दी ड्रोन फैक्ट्री की जमीन

Peptech Time
30 जनवरी 2026, 07:00 am IST
Peptech Time30 जनवरी 2026, 07:00 am IST
Advertisement
बांग्लादेश ने चटगांव में भारत के लिए तय स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) का भूमि आवंटन रद्द कर दिया है। यूनुस सरकार ने यह करीब 850 एकड़ जमीन चीन को ड्रोन फैक्ट्री लगाने के लिए दे दी। यहां इस साल के अंत तक मीडियम रेंज और वर्टिकल लिफ्ट ड्रोन का उत्पादन शुरू होने की संभावना है, साथ ही चीन ने ड्रोन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर भी सहमति दी है। यह प्लांट भारतीय सीमा से करीब 100 किमी दूर होगा।
इसी बीच चीन ने बांग्लादेश को 20 J-10CE फाइटर जेट देने की डील भी की है, जिनकी सप्लाई इस साल के अंत से शुरू हो सकती है। उल्लेखनीय है कि 2015 में भारत-बांग्लादेश समझौते के तहत भारतीय निवेशकों के लिए यहां इंडियन इकोनॉमिक जोन (IEZ) तय हुआ था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
