ढाका,। बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 के अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा का फैसला सुनाने के बाद अंतरिम सरकार ने उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल ने मोतीझील में अग्रणी बैंक की प्रमुख शाखा में शेख हसीना के नाम पर पंजीकृत दो लॉकर्स से 832.51 भोरी सोने (9.704 किलोग्राम) के गहने बरामद किए हैं।
द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल के अधिकारियों ने सोमवार को यह कार्रवाई की। इसके विवरण में बताया गया कि अधिकारियों ने नियमानुसार लॉकर नंबर 751 और 753 को खोला। इन लॉकर्स से स्वर्ण आभूषणों के अलावा देश-विदेश से मिले अवॉर्ड और तोहफे भी बरामद हुए हैं।
हसीना के नाम पर पंजीकृत एक और लॉकर सोमवार को ही पुबाली बैंक में खोला गया। अधिकारियों ने कहा कि वहां कोई संपत्ति नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में भोरी सोना मापने की पारंपरिक इकाई है। एक भोरी को लगभग 11.664 ग्राम के बराबर माना जाता है। यह इकाई भारत और नेपाल जैसे अन्य दक्षिण एशियाई देशों में भी इस्तेमाल होती है। आभूषणों को बनाने और उनकी कीमत निर्धारित करने के लिए इस इकाई का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।
बांग्लादेश में खंगाले गए शेख हसीना के बैंक लॉकर, 9.704 किलोग्राम स्वर्ण आभूषण मिले
00:00/01:57

Anubhav Mishra
1 अक्टूबर 2026, 05:47 am IST
Anubhav Mishra1 अक्टूबर 2026, 05:47 am IST
Latest News

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समझौते को जल्द अपनाने की उठाई मांग, पहलगाम हमले का किया जिक्र

6 साल बाद जीशान अंसारी की उत्तर प्रदेश रणजी टीम में वापसी तय

थापा ने गोल दागा, मगर मजबूत उरुग्वे के खिलाफ भारत की 1-6 से हार

भारत और नॉर्वे ने ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

'शायद हमारी बल्लेबाजी थोड़ी अव्यवस्थित थी,' हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने गिनाई कमियां

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार, 2023 का रिकॉर्ड टूटा

तेलंगाना में 27 लाख स्कूली बच्चों को नाश्ता उपलब्ध कराना विश्व की सबसे बड़ी पहल है: उपमुख्यमंत्री

सिर्फ 42 गेंदों में शतक, लखनऊ में तूफानी पारी के साथ कप्तान अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

गुजरात: 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में शामिल कर्मियों में डेंगू के मामले सामने आने पर नए उपाय लागू


