छतरपुर। शहर के कांग्रेस नेता दिलीप सिंह क्षत्रिय की पूज्य माताजी का दुःखद निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना से पारिवारिक जनों, इष्ट मित्रों एवं क्षेत्रीय राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माताजी की अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार कल दिनांक 23 नवंबर 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे शहर के सिंघाड़ी नदी मुक्तिधाम, छतरपुर में संपन्न किया जाएगा। दिलीप सिंह क्षत्रिय एवं समस्त परिवार ने सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों से अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उपस्थित होने का विनम्र निवेदन किया है।