Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशयूनिटी मार्च अभियान में शामिल हुई सांसद और भाजपा जिला अध्यक्ष

यूनिटी मार्च अभियान में शामिल हुई सांसद और भाजपा जिला अध्यक्ष

Post Media



News Logo
PeptechTime
17 नवंबर 2025, 10:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सरदार150 यूनिटी मार्च के तहत पूरे देश में पद यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। बीना में हुए इस यूनिटी मार्च कार्यक्रम में सागर सांसद लता बानखेड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका के विकास कार्यों के भूमिपूजन से हुई, जिसे नगरपालिका अध्यक्ष लता सकबार, पार्षदों और अतिथियों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद नगर के अंबेडकर चौराहे से यूनिटी मार्च की शुरुआत हुई। सांसद लता बानखेड़े ने राष्ट्रगीत गाकर यात्रा को रवाना किया।

स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगे लेकर नगर के मुख्य मार्गों से मार्च निकाला। विभिन्न स्थानों पर यूनिटी मार्च का स्वागत किया गया। यात्रा का समापन गांधी तिराहे पर हुआ। कार्यक्रम में गौरव सिरोठिया, धरमु राय, विनोद पंथी, संतोष ठाकुर, मदन सिंह राजपूत, शिवचरण यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)