सतना,अंबिका केशरी। शहर के जवाहरनगर स्थित वन स्टॉप सेंटर से तीन नाबालिग लड़कियों के खिड़की तोड़कर फरार होने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। घटना के बाद लापरवाही सामने आने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ राजीव सिंह ने सिक्योरिटी गार्ड सत्यनारायण मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी है। यह गार्ड आउटसोर्स एजेंसी पिपरा सेवा दल बिरादरी संस्थान, मैहर के माध्यम से तैनात था। सुरक्षा में चूक को देखते हुए सेंटर की चार खिड़कियों को स्थायी रूप से बंद करने के लिए दीवार निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। फरार लड़कियों में से एक ने सतना रेलवे स्टेशन से अपने चाचा को कॉल कर देहरादून जाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस शुरू किया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मिलकर लड़कियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
मध्य प्रदेशसतनावन स्टॉप सेंटर से 3 नाबालिग लड़कियां फरार, सिक्योरिटी गार्ड बर्खास्त, खिड़कियों पर बनाई जाएगी दीवार
वन स्टॉप सेंटर से 3 नाबालिग लड़कियां फरार, सिक्योरिटी गार्ड बर्खास्त, खिड़कियों पर बनाई जाएगी दीवार

Saurabh Shukla
29 अप्रैल 2026, 10:02 am IST
Saurabh Shukla29 अप्रैल 2026, 10:02 am IST
