दमोह, राजेन्द्र तिवारी। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के मोठा गांव में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक नरसिंहगढ़ से बटियागढ़ की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में नरसिंहगढ़ निवासी वाहिद खान एवं भारत रजक गंभीर रूप से घायल हो गए।


अस्पताल में मौजूद डॉक्टर नीलेश पटेल द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, बटियागढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।