भोपाल। पुलिस मुख्यालय (PHQ) मध्य प्रदेश द्वारा राज्य की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से तबादला आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत, शासन ने कई शासकीय सेवकों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई इकाइयों में पदस्थ किया है।
जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदभार से मुक्त होकर नई इकाइयों में ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना और विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाना है। स्थानांतरित किए गए शासकीय सेवकों की विस्तृत सूची पुलिस मुख्यालय द्वारा संबंधित विभागों और जिलों को भेज दी गई है।
देखिए पूरी सूची-






