सतना, सजल कुमार रजक। रामपुर बघेलान बस स्टैंड के पास स्थित विधायक के कॉम्प्लेक्स में संचालित शेरू भाई की ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में दुकान में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया।


घटना में दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, नुकसान का वास्तविक आकलन भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।