Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशउज्जैनपेट्रोल पंप पर ASI और बेटे से मारपीट, मुख्य आरोपी विवेक पोरवाल फरार

पेट्रोल पंप पर ASI और बेटे से मारपीट, मुख्य आरोपी विवेक पोरवाल फरार

Post Media
News Logo
PeptechTime
18 नवंबर 2025, 10:02 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

रतलाम जिले के ढोढर में पेट्रोल पंप पर ASI मनीष शर्मा और उनके बेटे आदित्य शर्मा से मारपीट करने वाले 5 में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मुख्य आरोपी पेट्रोल पंप संचालक और पूर्व भाजपा नेता विवेक पोरवाल अभी भी फरार है।

घटना रविवार शाम की है, जब ASI मनीष शर्मा ने कार में 1,000 रुपए का पेट्रोल भरवाया। कुछ दूरी जाने पर पेट्रोल गेज वहीँ दिखा, जिसके बाद वे पेट्रोल पंप लौटे और स्लीप या ऑनलाइन सिस्टम में भराई दिखाने को कहा। इसी बात पर पंप संचालक विवेक पोरवाल और उसके चार साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि पोरवाल ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से ASI और उनके बेटे पर हमला किया।

पुलिस ने घटना में शामिल विवेक पोरवाल और अन्य चार लोगों पर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय पिता नागेश्वर (ढोढर), राजेश पिता रमेश चंद्र गायरी (ढोढर) और राहुल पिता राधेश्याम माली (सनसेर) शामिल हैं। मुख्य आरोपी विवेक पोरवाल और एक अन्य की तलाश जारी है। मामला ASI के बेटे आदित्य शर्मा की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)