इंदौर,रविकांत वर्मा। इंदौर के एमआईजी (MIG) थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे 'लव जिहाद' बताया जा रहा है। सिमरोल के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम पर हिंदू नाम बताकर होशंगाबाद की एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने लड़की को इंदौर बुलाकर उसे अपने साथ रखा। हिंदू संगठनों की सक्रियता के कारण मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
धोखाधड़ी और पहचान छुपाना: सिमरोल निवासी आरोपी जोएब खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान छिपाकर होशंगाबाद की एक नाबालिग से दोस्ती की। प्यार का झांसा देकर उसने लड़की को घर से भागने पर मजबूर किया और इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में किराए पर रहने लगा।
2. पकड़ा गया आरोपी: स्थानीय लोगों को संदेह होने पर उन्होंने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचित किया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जोएब को पकड़ा और उसकी धुनाई करने के बाद उसे एमआईजी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
3. मोबाइल में मिली आपत्तिजनक सामग्री: पुलिस की प्रारंभिक जांच और मोबाइल की तलाशी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी के फोन से कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले भी कई लड़कियों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है।
4. पुलिस कार्रवाई: पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की की गुमशुदगी पहले से ही होशंगाबाद में दर्ज थी। लड़की को होशंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया है, वहीं आरोपी जोएब खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

