भारत के सबसे लोकप्रिय युवा संत बागेश्वर धाम सरकार अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार करने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े शहरों कैनबरा,पर्थ और सिडनी में आयोजित होने वाले उनके आयोजन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए एक नई लकीर खींचने वाले हैं।


ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में 8 अप्रैल को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहली बार यहां की संसद हॉल में सत्संग करने जा रहे हैं।उनका यह खास सेशन कैनबरा में रहने भक्तों ने आयोजित किया है।संसद के इस हॉल में आयोजित होने वाला यह यह प्रवचन कार्यक्रम विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म के नाम पर केंद्रित होगा। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि और अनेक इंडो ऑस्ट्रेलियाई अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में होने वाली हनुमंत कथा के लिए रवाना होंगे।


बागेश्वर धाम सरकार का दूसरा आयोजन ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खूबसूरत शहर पर्थ में आयोजित किया गया है। यहां बागेश्वर धाम सरकार ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय परिवारों और स्थानीय लोगों को हनुमंत कथा सुनाएंगे। यह कथा पर्थ के कन्वेंशन सेंटर में प्रतिदिन ऑस्ट्रेलिया के समय अनुसार शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी।इस कथा के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार हनुमान जी की विभिन्न लीलाओं और दिव्य संदेशों पर प्रकाश डालेंगे।