दुनिया के अनेक देशों में फैले तनाव और अशांति के बीच भारत के सबसे लोकप्रिय युवा संत बागेश्वर धाम सरकार अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार करने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े शहरों कैनबरा,पर्थ और सिडनी में आयोजित होने वाले उनके आयोजन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए एक नई लकीर खींचने वाले हैं।
कैनबरा आयोजन
दिनांक_8 अप्रैल
स्थान_ऑस्ट्रेलिया पार्लियामेंट
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में 8 अप्रैल को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहली बार यहां की संसद हॉल में सत्संग करने जा रहे हैं।उनका यह खास सेशन कैनबरा में रहने भक्तों ने आयोजित किया है।संसद के इस हॉल में आयोजित होने वाला यह यह प्रवचन कार्यक्रम विश्व शांति,विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म के नाम पर केंद्रित होगा।इस आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि और अनेक इंडो ऑस्ट्रेलियाई अतिथि शामिल होंगे।
पर्थ_आयोजन
हनुमंत कथा_11 और 12 अप्रैल
बागेश्वर धाम सरकार का दूसरा आयोजन ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खूबसूरत शहर पर्थ में आयोजित किया गया है।यहां बागेश्वर धाम सरकार ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय परिवारों और स्थानीय लोगों को हनुमंत कथा सुनाएंगे।यह कथा पर्थ के कन्वेंशन सेंटर में प्रतिदिन ऑस्ट्रेलिया के समय अनुसार शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी।इस कथा के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार हनुमान जी की विभिन्न लीलाओं और दिव्य संदेशों पर प्रकाश डालेंगे।
सिडनी आयोजन
1-क्रूज पर कीर्तन
2-ओपेरा हाउस में सत्संग
3-पार्लियामेंट में संबोधन।
बागेश्वर धाम सरकार की ऑस्ट्रेलिया यात्रा का सबसे ऐतिहासिक आयोजन सिडनी में होगा। बागेश्वर धाम सरकार यहां 13 अप्रैल को पहुंचेंगे और इसी दिन सिडनी के हार्बर बीच पर एक समुद्री जहाज में भारतीय भक्तों के द्वारा उनकी पावन उपस्थिति में भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया। यह पहली बार होगा जब भारत के किसी संत के द्वार यह अनूठा प्रयोग कर युवा पीढ़ी को एक नया संदेश दिया जा रहा है।आमतौर पर क्रूज़ पर होने वाले आयोजन मौज मस्ती और पार्टीज़ के लिए जाने जाते हैं लेकिन पहली बार एक क्रूज़ पर समुद्र के बीच में बागेश्वर धाम सरकार आस्ट्रेलिया में रहने वाले सैकड़ों लोगों के साथ यहां भजन क्लबिंग यानी संकीर्तन और भगवत चर्चा करेंगे। क्रूज़ पर सात्विक आहार के साथ साथ भारतीय धार्मिक संगीत की व्यवस्था की गई है।
2_साउथ पार्लियामेंट में संबोधन
बागेश्वर धाम सरकार 14 अप्रैल को सिडनी में स्थित साउथ पार्लियामेंट में आयोजित किए गए एक विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगे।यहां ऑस्ट्रेलियाई राज्य व्यवस्था से जुड़े राजनेता और अनेक मतों से जुड़े धर्म एवं आध्यात्मिक हस्तियों के बीच उनका संबोधन और वैचारिक आदान प्रदान होगा।यहां बागेश्वर धाम सरकार विश्व के हालातों और वर्तमान चुनौतियों से दुनिया को बचाने के लिए भारतीय संस्कृति के अमूल्य सूत्रों पर चर्चा करेंगे।
3_ओपेरा हाउस
ऑस्ट्रेलिया की विश्वव्यापी पहचान कहे जाने वाले ओपेरा हाउस में 15 अप्रैल को बागेश्वर धाम सरकार का सबसे ऐतिहासिक आयोजन होगा।यह पहला अवसर है जब कोई भारतीय संत इस ओपेरा हाउस में धर्म और आध्यात्म की चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है।
ओपेरा हाउस के हॉल में हजारों भारतीय,ऑस्ट्रेलियाई भक्तों के बीच उनका तीन घंटे का प्रवचन रखा गया है।इस आयोजन में भारत,अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड,कनाडा,फिजी, सिंगापुर सहित 10 देशों में रहने वाले बागेश्वर धाम के भक्त शामिल हो रहे हैं।यह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अब तक के किसी भी भारतीय संत का पहला बड़ा आयोजन होगा जिसे ओपेरा हाउस में रखा गया है।निश्चित ही बागेश्वर धाम सरकार का यह आयोजन कीर्तिमान रचने वाला है।

