छतरपुर। मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला छतरपुर द्वारा छात्रवाहिनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। संगठन को जमीनी और संचार स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से मनिया निवासी श्री प्रहलाद पटेल को जिला मीडिया प्रभारी का अहम दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी का यह गठन मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मान. श्री रामखिलावन पटेल की अनुशंसा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल की सहमति से जिला अध्यक्ष कुर्मी रामकृपाल पटेल द्वारा किया गया है।
प्रहलाद पटेल संभालेंगे प्रचार-प्रसार की कमान
छात्रवाहिनी की नवनियुक्त टीम में प्रहलाद पटेल को मीडिया प्रभारी बनाए जाने से युवाओं में खासा उत्साह है। संगठन की गतिविधियों, सामाजिक मुद्दों और छात्रों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से मीडिया और जन-जन तक पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी अब प्रहलाद पटेल के कंधों पर होगी। सहमीडिया प्रभारी के रूप में खबरी निवासी अनिल पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में इन्हें भी मिली मुख्य जिम्मेदारी
अध्यक्ष: गोवर्धन पटेल (सौंरा)
उपाध्यक्ष: अशोक पटेल, योगेन्द्र पटेल, गोलू पटेल, अनिल पटेल, शुवेन्द्र पटेल, भगवत पटेल, रवि पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल
महासचिव: राहुल पटेल, सत्यम पटेल, संदीप पटेल
कोषाध्यक्ष: अंकित पटेल (खपटया)
विधेयक सलाहकार: एडवोकेट धीरज पटेल व सहविधेयक सलाहकार एडवोकेट विवेक पटेल
प्रहलाद पटेल के मीडिया प्रभारी बनने पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन के विचार और कार्यशैली को नई पहचान मिलेगी।
















