बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। रितेश देशमुख की फ्रेंचाइजी फिल्म 'मस्ती 4' भी दर्शकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। दोनों फिल्में 21 नवंबर को रिलीज हुई थीं, लेकिन कमजोर वीकडे कलेक्शन के चलते अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में सवाल यह है कि छठे दिन किस फिल्म ने कमाई के मामले में बढ़त बनाई।
'120 बहादुर' का छठे दिन का कलेक्शन
भारत-चीन युद्ध (1962) की पृष्ठभूमि पर बनी फरहान अख्तर की '120 बहादुर' शुरुआत से ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन मात्र 1 करोड़ रुपये जुटाए, जो पांचवें दिन की कमाई 1.5 करोड़ रुपये से भी कम है। रिपोर्ट के अनुसार, 80–90 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की कुल कमाई अब तक सिर्फ 14 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है, जो बेहद निराशाजनक है।
'मस्ती 4' भी कमाई में पीछे
दूसरी ओर, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी स्टारर एडल्ट-कॉमेडी 'मस्ती 4' भी बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी है। सैकनिल्क रिपोर्ट बताती है कि फिल्म ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा पांचवें दिन की 1.6 करोड़ रुपये की कमाई से कम है। 6 दिनों में 'मस्ती 4' की कुल कमाई 12.85 करोड़ रुपये रही है, जो इसे भी मुश्किल स्थिति में डालती है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

झांसी में 9 पुलिस चौकियों को मिले नए प्रभारी, एसएसपी विकास कुमार ने देर रात 21 सब इंस्पेक्टरों का किया तबादला

सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग, भाजपा नफरत की राजनीति करती है : दिग्विजय सिंह

नित्या रमन के लॉस एंजिल्स की मेयर चुने जाने पर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई : सुरेश खन्ना

देर रात पड़ोसी ने पुरानी रंजिस को लेके साथियों संग मकान में की तोड़फोड़, कार के कांच फोड़े

केरल में कांग्रेस का आचरण राहुल गांधी के बयानों से मेल नहीं खाता : राजीव चंद्रशेखर

एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही है कांग्रेस, सरकार अलग रुख नहीं अपना सकती: जी परमेश्वर

धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद

दिग्विजय सिंह ने रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, दिल्ली जाके राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात







