नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 2 से ज्यादा शतक लगाए हैं। विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए कोहली ने आईपीएल 2016 में चार शतक लगाए थे। कोहली ने उस सीजन 16 मैच खेले, जिसमें 81.08 की औसत के साथ सर्वाधिक 973 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 छक्के और 83 चौके निकले।
कोहली ने आईपीएल करियर में अब तक 267 मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ कुल 8,661 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने सर्वाधिक 8 शतक लगाए। इसके अलावा, उनके बल्ले से 63 अर्धशतक भी निकले।
जोस बटलर: इस लिस्ट में इंग्लैंड का यह क्रिकेटर कोहली के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर है। बटलर ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुल 17 मैच खेले, जिसमें 57.53 की औसत के साथ 863 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले। उस सीजन में बटलर ने 45 छक्के और 83 चौके लगाए थे।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में कुल 121 मैच खेले हैं, जिसमें 40 की औसत के साथ 4,120 रन बनाए। इस लीग में बटलर कुल 7 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं।
शुभमन गिल: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने 17 मुकाबलों में 59.33 की औसत के साथ 890 रन बनाए। वह सीजन के शीर्ष बल्लेबाज रहे, जिन्होंने कुल 3 शतकों के साथ 33 छक्के और 85 चौके लगाए।
गिल ने आईपीएल करियर में कुल 118 मैच खेले हैं, जिसमें 39.44 की औसत के साथ 3,866 रन बनाए। गिल इस लीग में कुल 4 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा, उनके बल्ले से 26 अर्धशतक भी निकले हैं।
टॉप-3 बल्लेबाज, जिन्होंने आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाए
00:00/02:47

Anubhav Mishra
13 अक्टूबर 2026, 07:48 pm IST
Anubhav Mishra13 अक्टूबर 2026, 07:48 pm IST
Latest News

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव; पूरी तबादला सूची देखें

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने एयर इंडिया के सीसीओ से की मुलाकात, विमान खरीद और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा

एपीएल: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची माइटी मराठा, नाइट्स और रॉयल्स का भी दमदार प्रदर्शन

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

ओडिशा कैबिनेट ने 450 करोड़ रुपए की ‘दक्ष्यता विकास योजना’ को दी मंजूरी

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी ने की बातचीत, सीईपीए जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

वुहान ओपन: वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू ने सोराना सिर्स्टिया को हराया

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं भारत, एस. जयशंकर से करेंगी बातचीत

