छतरपुर, शिवम सोनी। छतरपुर में मनचले युवकों की हरकतों से परेशान छात्र-छात्राओं और कोचिंग संचालकों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र स्थित कोचिंग संस्थानों में पढऩे वाली छात्राओं का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व बाइकों पर सवार होकर रोज फब्तियां कसते हैं और राह चलते कमेंट करते हैं। इससे तंग आकर छात्राओं ने पहले सिविल लाइन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर आईं।
हाथों में गुंडा राज मिटाओ, बेटियों को बचाओ लिखी तख्तियों के साथ छात्राओं ने रैली निकालकर एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि ये मनचले तेज रफ्तार बाइकों से कोचिंग के आसपास चक्कर काटते हैं, जिससे कई बार छात्राओं के एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। इस गंभीर मामले में एसपी ने उचित कार्रवाई और पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें




छतरपुर शहर के सिंचाई कॉलोनी इलाके में स्थित कोचिंग सेंटरों में पढऩे वाली छात्राओं का सब्र आखिरकार टूट गया। मनचले युवकों की रोज-रोज की छेडख़ानी और फब्तियों से परेशान छात्राओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने इन शोहदों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।
बाइकों पर सवार होकर फैलाते हैं आतंक, एक्सीडेंट का भी रहता है खतरा
छात्राओं ने बताया कि मनचले लड़के अक्सर बाइकों पर सवार होकर कोचिंग के आसपास मंडराते हैं और आते-जाते समय कमेंट करते हैं। इन असामाजिक तत्वों की लापरवाही और तेज रफ्तार ड्राइविंग के कारण कई बार छात्राओं के साथ दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं के मुहाने पर खड़ी छात्राओं की पढ़ाई इस डर और मानसिक तनाव के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
कोचिंग संचालकों द्वारा पूर्व में सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की इसी उदासीनता और निष्क्रियता से नाराज होकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर एसपी कार्यालय जा पहुंचीं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने, मनचलों पर सख्त कार्रवाई करने और कोचिंग क्षेत्रों में नियमित पुलिस बल तैनात करने की जोरदार मांग की है।
















