पन्ना, अमित सिंह राठौर: सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने और जनहानि रोकने के उद्देश्य से पन्ना यातायात पुलिस ने जिले में ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान और एसडीओपी आनंद तिवारी के मार्गदर्शन में यह सख्त कार्रवाई की गई है।
अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम लक्षकार की टीम ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 चालकों को पकड़ा, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने इन चारों पर कुल 40,000 का अर्थदंड लगाया है। इसके अलावा, नियमों की अनदेखी करने वाले 2 ओवरलोड डंपरों, 10 यात्री बसों और 28 अन्य वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई, जिससे कुल 47,500 का समन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार कुल 44 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 87,500 का जुर्माना ठोका गया है।
ये भी पढ़ें




याचयात नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
यातायात पुलिस की आमजन से अपील यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। कभी भी शराब का सेवन करके गाड़ी न चलाएं और वाहनों में तय क्षमता से अधिक माल या सवारियां न भरें। आपकी जरा सी लापरवाही आपकी और दूसरों की जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
















