मुरैना/भिंड, अक्षय जोशी। मुरैना जिले के नगरा घाट से यात्रियों को लेकर चंबल नदी में निकला स्टीमर पेट्रोल खत्म होने के बाद रास्ता भटककर भिंड जिले के अटेर स्थित कछपुरा गांव तक पहुंच गया। स्टीमर में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और उनके साथ कई मोटरसाइकिलें भी नदी पार कराई जा रही थीं। स्टीमर में सवार किसी भी यात्री ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। कछपुरा गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्टीमर को सुरक्षित नदी किनारे पहुंचाया और यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि मुरैना के नगरा क्षेत्र में स्थानीय लोगों को चंबल नदी पार कराने के लिए ऐसे स्टीमर का संचालन किया जाता है, जबकि इनके संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बरगी डैम हादसे के बाद भी नदी क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर नाव और स्टीमर चलाए जाने से जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

रामायण' में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

यूईएफए चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड ने एईके एथेंस को 3-2 से हराया

ऑस्ट्रेलिया के एफ1 वर्ल्ड चैंपियन एलन जोन्स का निधन, एजीपीसी ने जताया शोक

जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान

संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म, उसे नष्ट करने वालों को करेंगे बेनकाब : अश्विनी वैष्णव

एनडीए नेताओं का राहुल गांधी पर तंज, कहा-'विदेश में रहकर पीएम बनने का सपना देख रहे हैं राहुल गांधी'

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना ही जरूरी नहीं, ये 7 चीजें भी घर लाएंगी सुख-समृद्धि

यूईएफए चैंपियंस लीग: कोमो की रिकॉर्ड जीत, लेंस को 9-1 से हराया

धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी







