नई दिल्ली। हमारे बुजुर्ग हमेशा हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियों का सेवन हर उम्र के लिए लाभकारी है, क्योंकि उनके सेवन से पाचन में सुधार, मजबूत प्रतिरक्षा, और हृदय स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है, हालांकि इनके सेवन का तरीका बहुत कम लोगों को पता होता है।
आज के समय में सैंडविच से नूडल तक में कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जो पाचन को प्रभावित करती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार हरी सब्जी खाने का भी एक सही तरीका होता है, तभी शरीर को पूरा फायदा मिलता है। हरी पत्तेदार सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इन्हें कम मात्रा में और सही तरीके से पकाकर खाना चाहिए, क्योंकि कई हरी सब्जियां वात दोष बढ़ा सकती हैं और पचने में भारी होती हैं। इसके लिए आयुर्वेद में कुछ बेहतर तरीके बताए गए हैं, जिससे हरी सब्जियों की पौष्टिकता बनाए रखते हुए पाचन प्रक्रिया में सरलता लाई जा सकती है।
हरी सब्जियों को कच्चा खाने से बचें, खासकर पालक, शिमला मिर्च और गोभी (पत्तागोभी)। इन सब्जियों में परजीवी टेपवर्म पाया जाता है, जो पेट से लेकर मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही कच्ची हरी सब्जियों में वात की अधिकता होती है। पकने के बाद सब्जियों में वात की अधिकता कम हो जाती है। इसलिए हरी सब्जियों को उबालें, फिर उनका अतिरिक्त पानी निचोड़ें और अंत में घी या तेल में हल्का भूनकर पकाएं।
ध्यान रखने वाली यह भी बात है कि बुजुर्गों और बच्चों को हरी सब्जियों का सेवन कम करने दें। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में वात की अधिकता बढ़ती है और पाचन मंद पड़ जाता है। बच्चों का पाचन भी बड़ों की तुलना में कमजोर होता है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों दोनों को सही मात्रा और सही तरीके से सब्जियों का सेवन करने दें।
हरी सब्जियों की तुलना में बुजुर्गों और बच्चों को तोरई, टिंडा, लौकी, परवल और कुंदरू अधिक मात्रा में दें। यह हरी सब्जियों जितनी ही पौष्टिक होती है। अगर बच्चे इन सब्जियों को कम पसंद करते हैं तो उन्हें आटे में मिलाकर पराठा या मीठे के रूप में भी दिया जा सकता है।
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
00:00/03:09

Anubhav Mishra
11 अक्टूबर 2026, 02:48 am IST
Anubhav Mishra11 अक्टूबर 2026, 02:48 am IST
Latest News

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव; पूरी तबादला सूची देखें

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने एयर इंडिया के सीसीओ से की मुलाकात, विमान खरीद और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा

एपीएल: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची माइटी मराठा, नाइट्स और रॉयल्स का भी दमदार प्रदर्शन

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

ओडिशा कैबिनेट ने 450 करोड़ रुपए की ‘दक्ष्यता विकास योजना’ को दी मंजूरी

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी ने की बातचीत, सीईपीए जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

वुहान ओपन: वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू ने सोराना सिर्स्टिया को हराया

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं भारत, एस. जयशंकर से करेंगी बातचीत




