इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच अस्थिर सीमा पर आम लोगों के इलाकों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। इस हमले में कई अफगान नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
काबुल ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में रिहायशी जगहों पर हमला हुआ। वहीं पाकिस्तान ने कहा कि हमले अफगानिस्तान के आतंकी समूहों पर किए गए थे, जिन्हें वह पाक के अंदर हाल ही में हुए कई सुसाइड हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है।
अफगान सरकार के मुताबिक, बमबारी में दर्जनों लोग मारे गए या घायल हुए। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, "पिछली रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए।"
इन हमलों की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर कहा, "पाकिस्तान ने बॉर्डर इलाके में पाकिस्तानी तालिबान और उसके साथियों के सात टेररिस्ट कैंप और ठिकानों को इंटेलिजेंस के आधार पर चुनकर निशाना बनाया है।"
तरार ने कहा कि इस कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट ग्रुप के एक कथित सहयोगी को भी निशाना बनाया गया। इसने हाल ही में इस्लामाबाद में मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। मस्जिद पर हुए हमले में 31 लोग मारे गए थे और 160 से ज्यादा घायल हुए थे। यह घटना 2008 में मैरियट होटल में हुए बम धमाके के बाद से पाकिस्तानी राजधानी में हुए सबसे खतरनाक हमलों में से एक थी।
पाकिस्तानी सेना ने एक अलग बयान में कहा कि अफगान तालिबान शासन से बार-बार यह कहने की कोशिश की गई कि वह अफगान इलाके का इस्तेमाल आतंकवादी समूहों और विदेशी प्रॉक्सी द्वारा पाकिस्तान के अंदर हमले करने के लिए किए जाने से रोकने के लिए वेरिफाइड कदम उठाए, लेकिन अफगान तालिबान शासन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रहा।
बयान में कहा गया, "पाकिस्तान ने हमेशा इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश की है, लेकिन साथ ही हमारे नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, तब से लेकर अब तक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। हाल के महीनों में सीमा पर भारी तनाव देखने को मिला। जानलेवा झड़पों और इस्लामाबाद के बार-बार आरोपों के बीच द्विपक्षीय संबंध तेजी से खराब हुए। पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को पनाह देने के लिए किया जा रहा है।
हालांकि, काबुल में तालिबान सरकार ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया है और इस बात से इनकार किया है कि वह अपने इलाके का इस्तेमाल बॉर्डर पार हमलों के लिए करने दे रहा है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल







