Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप: फिल साल्ट की फिफ्टी, इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 147 रन का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप: फिल साल्ट की फिफ्टी, इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 147 रन का टारगेट

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 11:43 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पल्लेकेले। इंग्लैंड ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जीत के लिए 147 रन का टारगेट रखा है। ग्रुप-2 का यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।


इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। बटलर ने फिल साल्ट के साथ पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में सिर्फ 16 रन की साझेदारी की।


बटलर 14 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साल्ट ने जैकब बेथेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन जोड़े। बैथेल सिर्फ 3 ही रन टीम के खाते में जुटा सके।


इसके बाद फिल साल्ट ने टॉम बैंटन (6) के साथ 17 रन और कप्तान हैरी ब्रूक (14) के साथ 19 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 68 के स्कोर तक पहुंचाया। साल्ट ने सैम करन के साथ पांचवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 26 रन जुटाए, जिसने टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया। यह इस पारी में सबसे बड़ी साझेदारी रही।


फिल साल्ट 40 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि विल जैक्स ने 14 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान टीम की तरफ से डुनिथ वेललेज ने 26 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि दिलशान मदुशंका और महीश तिक्षाणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा ने प्राप्त किया।


दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम में पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तिक्षाणा और दिलशान मदुशंका को मौका दिया गया है।


दूसरी ओर, हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद के साथ इस मैच में उतरी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)