Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशरायसेनएक कॉल, दो शहर और दो मौतें: इंजीनियर और युवती की रूह कंपा देने वाली प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

एक कॉल, दो शहर और दो मौतें: इंजीनियर और युवती की रूह कंपा देने वाली प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 12:12 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

रायसेन/उज्जैन। मध्य प्रदेश के रायसेन और उज्जैन जिलों में शनिवार को हुए आत्महत्या के दो अलग-अलग मामलों ने जांच के बाद एक ही हृदयविदारक प्रेम कहानी का रूप ले लिया। शुरुआत में इन घटनाओं को स्वतंत्र माना जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की कड़ियाँ जोड़ीं, तो सनसनीखेज खुलासा हुआ कि जान देने वाले युवक-युवती आपस में प्रेमी-प्रेमिका थे। भले ही दोनों के बीच करीब 350 किलोमीटर की भौगोलिक दूरी थी, लेकिन आत्महत्या का निर्णय और उसका समय लगभग एक ही रहा।


घटनाक्रम के अनुसार, रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिल्ली में 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे अपने नाना के घर पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। ठीक इसी दौरान उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र स्थित मक्सी रोड की केसरबाग कॉलोनी में 26 वर्षीय ऋषभ मीणा ने भी आत्महत्या कर ली। ऋषभ पेशे से इंजीनियर था और उज्जैन में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। मूलतः रायसेन निवासी ऋषभ वहां एक किराए के कमरे में रहता था।


उज्जैन पुलिस की जांच में युवक की मौत के तरीके ने सभी को चौंका दिया। पवासा थाना प्रभारी गमर मंडलोई के अनुसार, ऋषभ ने मौत को गले लगाने के लिए कई बार आत्मघाती प्रयास किए। उसने पहले अपने हाथ और गले की नस काटी और फिर खुद को करंट लगाया, लेकिन जब इन प्रयासों से प्राण नहीं निकले तो उसने अंततः कमरे के बाहर लगी रेलिंग में फंदा डालकर फांसी लगा ली। पुलिस को कमरे से संघर्ष के निशान और मौत के प्रति उसकी हताशा के प्रमाण मिले हैं।


इस दोहरे सुसाइड मिस्ट्री का पर्दाफाश तब हुआ जब दोनों जिलों की पुलिस ने मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगालीं। उदयपुरा थाना प्रभारी जयवंत सिंह काकोडिया ने बताया कि साक्षी और ऋषभ के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। जांच में सामने आया कि शुक्रवार की पूरी रात दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत हुई थी। शनिवार सुबह 6 बजे ऋषभ ने साक्षी को आखिरी कॉल किया और इसके तुरंत बाद अपना फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया।


पुलिस का मानना है कि संभवतः इसी अंतिम बातचीत के दौरान दोनों ने एक साथ दुनिया छोड़ने का घातक निर्णय लिया था। वर्तमान में दोनों जिलों की पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मोबाइल चैट्स व कॉल रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)