Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में गुंडागर्दी का खुला नंगा नाच, वीडियो खुद अपलोड कर मचाया हड़कंप

इंदौर में गुंडागर्दी का खुला नंगा नाच, वीडियो खुद अपलोड कर मचाया हड़कंप

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 09:14 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। बाणगंगा इलाके में गुंडों की बेखौफ हरकतें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोविंद नगर खारचा के तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल कर दिया है। वीडियो में अतुल ठाकुर और उसके दो साथी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं, हाथों में चमकती तलवार और चाकू लहराते हुए।


यह वीडियो उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाने की पुलिस अब इन हथियारबाज नाचने वालों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इनकी पहचान कर आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)