मुंबई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
'मैं और तू' एक ऐसा गाना है, जो लोगों के दिल को छू लेगा। 'जानेमन, जानेमन, तू जाएगा कहां, तू है नूर-ए-नजर मेरी, दिल मेरा तुझपे फिदा' जैसे बोल इस गाने को खास बनाते हैं। इसे जैस्मीन सैंडलस, रिबेल और शाश्वत सचदेव ने अपनी दमदार आवाज में पिरोया है। वीडियो में रणवीर सिंह तबाही बनकर आते नजर आ रहे हैं। वह हथियारों और धमाकों से दुश्मन को खाक में मिलाते दिख रहे हैं।
गाने में संगीत भी शाश्वत ने दिया है, जबकि इसे जैस्मिन और रिबेल ने मिलकर लिखा है। आवाज और संगीत का मेल सीधे दिल तक पहुंचता है।
बता दें, हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आरी आरी' रिलीज किया गया था, जो कि बॉम्बे रॉकर्स के हिट गाने का रीमेक था।
गाने के रिलीज होते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अगर फिल्म की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जिनका किरदार पहले पार्ट में ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस बार उनका किरदार ज्यादा दमदार और गहराई से भरा हुआ नजर आने वाला है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माता आदित्य के अलावा लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं।
'धुरंधर 2' की खास बात यह है कि इसमें एक्शन, इमोशन और ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।
'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज, दुश्मन को तबाह करते नजर आए रणवीर सिंह
00:00/03:00

Anubhav Mishra
13 अक्टूबर 2026, 05:19 am IST
Anubhav Mishra13 अक्टूबर 2026, 05:19 am IST
Latest News

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव; पूरी तबादला सूची देखें

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने एयर इंडिया के सीसीओ से की मुलाकात, विमान खरीद और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा

एपीएल: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची माइटी मराठा, नाइट्स और रॉयल्स का भी दमदार प्रदर्शन

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

ओडिशा कैबिनेट ने 450 करोड़ रुपए की ‘दक्ष्यता विकास योजना’ को दी मंजूरी

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी ने की बातचीत, सीईपीए जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

वुहान ओपन: वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू ने सोराना सिर्स्टिया को हराया

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं भारत, एस. जयशंकर से करेंगी बातचीत




