भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 1994 बैच के दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एडीजी स्तर के दो अधिकारियों को महानिदेशक (DG) वेतनमान में पदोन्नत करते हुए 'विशेष पुलिस महानिदेशक' (Special DG) बनाया गया है। यह आदेश 1 सितंबर 2026 से प्रभावशील होगा।

गृह विभाग, वल्लभ भवन द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना वाले स्थानों पर ही भारतीय पुलिस सेवा के वेतन मैट्रिक्स–16 (2,05,400 – 2,24,400) में पदोन्नति दी गई है।


पदोन्नत अधिकारियों के नाम और नया पदनाम:

  1. राजाबाबू सिंह (IPS 1994): वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रेल, भोपाल के पद पर पदस्थ श्री राजाबाबू सिंह को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DG), रेल, भोपाल बनाया गया है।
  2. डी.पी. गुप्ता (IPS 1994): वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैनुअल, आरएंडडी एवं पुलिस सुधार) के पद पर पदस्थ श्री डी.पी. गुप्ता को पदोन्नति उपरांत विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DG) के रूप में इन्हीं विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में उल्लेख किया गया है कि पदभार ग्रहण करने के बाद इन पदों को महानिदेशक के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा।


Order0109