मुंबई। रियलिटी स्टार कर्टनी कार्दशियन गाड़ी चलाते समय अपने अप्रत्याशित व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह शो ‘द कार्दशियंस’ सीजन 8 के एक एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान वह अपने पति ट्रैविस बार्कर के साथ अपने बेटे लैंडन बार्कर को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए डीएमवी (डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स) लेकर गईं।
यह उनका दूसरा प्रयास था, क्योंकि पिछले एपिसोड में वह असफल रही थीं। चार बच्चों की मां ने कई वर्ष पहले अपना लाइसेंस मिलने के अनुभव को याद किया।
उन्होंने कहा, "मेरी पहली कार एक काली बीएमडब्ल्यू थी।" इस पर ट्रैविस ने पूछा, "क्या यह वही कार है, जिसमें आपने यूरिन (पेशाब) कर दिया था?"
उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, वह दूसरी, सफेद कार थी। काली कार के साथ मैं ऐसा कभी नहीं करती।"
उन्होंने बताया कि अपनी पहली कार से उनके दो एक्सीडेंट हुए थे और दोनों बार गलती उन्हीं की थी, जिससे कार पूरी तरह बर्बाद हो गई। अब वह खुद को एक 'बेहतरीन ड्राइवर' मानती हैं।
47 वर्षीय कर्टनी कार्दशियन के कार में यूरिन करने की बात फिर से सामने आई। किम ने अपनी बहन के रवैये के बारे में कहा, "उसे किसी बात की परवाह नहीं है। अगर उसे यूरिन आता है, तो वह बस वहीं बैठे-बैठे, गाड़ी चलाते हुए ही कर देती है।"
इसके बाद किम ने अपनी बहन को फोन करके उस घटना के बारे में पूछा। किम ने पूछा, "क्या तुमने कार में यूरिन नहीं किया था?"
कर्टनी कार्दशियन ने कहा, "हां, मैंने लंच में सात 'आइस टी' पी ली थीं। फिर मैं फ्रीवे पर थी और बाथरूम जाने के लिए फ्रीवे से बाहर नहीं निकल सकती थी। इसलिए मैंने वहीं सीट पर ही यूरिन कर दिया।"
उन्होंने बताया, "मैं अपने स्टोर 'स्मूच' के पिछले हिस्से में पहुंची, क्योंकि मेरी शिफ्ट का समय हो गया था। मैं अंदर गई और खुद को साफ किया।"














