नई दिल्ली। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएमएल लिमिटेड ने कार्यकारी (एग्जीक्यूटिव) अधिकारियों के विभिन्न 83 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक विज्ञापन प्रकाशित करके की है। बीईएमएल लिमिटेड की ओर से जारी 83 रिक्तियों में इंजीनियर (ग्रेड II) के 56, सहायक प्रबंधक (ग्रेड III) के 10, प्रबंधक (ग्रेड IV) के 7, वरिष्ठ प्रबंधक (ग्रेड V) का 1, सहायक महाप्रबंधक (ग्रेड VI) के 5, उप महाप्रबंधक (ग्रेड VII) के 3 और महाप्रबंधक (ग्रेड VIII) का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर की शाम 6 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीईएमएल लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, पोस्ट-ग्रेजुएशन या विशेष योग्यता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के अनुसार 2 से 19 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 29 से 48 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 3 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांंच-पड़ताल, शॉर्टलिस्टिंग, मूल्यांकन, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 2,60,000 रुपये के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीईएमएल लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
















