Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरवरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री की पहल, मरीजों के लिए शुरू कराई 32 सीटर एसी बस

वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री की पहल, मरीजों के लिए शुरू कराई 32 सीटर एसी बस

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 06:06 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर,जीशान खान। रहली विधानसभा क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की गई है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने क्षेत्र के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भोपाल ले जाने की व्यवस्था को और सुलभ बनाते हुए 32 सीटर एसी मिनी बस सेवा शुरू कराई है। इस बस के संचालन से मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी सफर में काफी सुविधा मिलेगी। रहली क्षेत्र से हर सप्ताह कई गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल के बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है। अब तक मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल पहुंचाया जाता था, लेकिन मरीजों के साथ जाने वाले परिजनों की संख्या अधिक होने के कारण अक्सर एम्बुलेंस में जगह कम पड़ जाती थी। ऐसे में कई बार परिजनों को अलग से निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए श्री भार्गव ने 32 सीटर एसी मिनी बस उपलब्ध कराई है। अब एम्बुलेंस के साथ यह बस भी सेवा में रहेगी, जिससे मरीजों के साथ उनके अटेंडेंट भी सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से भोपाल तक पहुंच सकेंगे। बस सेवा की शुरुआत के दौरान विधायक गोपाल भार्गव अपने पुत्र अभिषेक भार्गव के साथ अपने निवास से बस स्टैंड तक बस में सवार होकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद ड्राइविंग सीट संभालकर बस चलाकर उसका परीक्षण किया। विधायक को स्वयं बस चलाते देख स्थानीय लोग भी उत्सुक नजर आए और इस पहल की सराहना की। विधायक श्री भार्गव ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कई बार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़े शहरों में इलाज के लिए जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह बस सेवा मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े और समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। नई बस सेवा शुरू होने से रहली क्षेत्र के लोगों को भोपाल तक पहुंचने में अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।


अब मरीजों के साथ परिजन भी जा सकेंगे भोपाल


रहली क्षेत्र से हर सप्ताह गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भोपाल भेजा जाता है। पहले एम्बुलेंस में सीमित जगह होने के कारण मरीजों के साथ जाने वाले परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार उन्हें अलग से निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती थी। अब 32 सीटर एसी मिनी बस शुरू होने से मरीजों के साथ उनके परिजन भी एक साथ भोपाल तक आसानी से पहुंच सकेंगे।


वरिष्ठ विधायक ने खुद संभाली बस की स्टेयरिंग


बस सेवा के शुभारंभ के दौरान वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने स्वयं ड्राइविंग सीट संभालकर बस चलाकर उसका परीक्षण किया। वे अपने पुत्र अभिषेक भार्गव के साथ अपने निवास से बस स्टैंड तक बस चलाते हुए पहुंचे। सड़क पर विधायक को बस चलाते देख स्थानीय लोग भी उत्सुक नजर आए और इस पहल की सराहना की।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)