इंदौर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में आगामी 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैच का मुकाबला खेला जाएगा। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने इस मैच के लिए टिकटों की दरें आधिकारिक रूप से घोषित कर दी हैं। मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी।


टिकटों से जुड़ी प्रमुख जानकारी

सबसे सस्ता टिकट ₹1,000 का होगा, जबकि सबसे महंगा (हॉस्पिटैलिटी श्रेणी) टिकट ₹12,500 का रखा गया है। टिकटों की बिक्री पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। कालाबाजारी रोकने और अधिक से अधिक दर्शकों को मौका देने के लिए एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही बुक कर सकेगा।


कैटेगरी अनुसार टिकटों की दरें (Ticket Rates)

1. गैलरी स्टैंड्स (Galleries)

इस्ट गैलरी (East Gallery)

ग्राउंड फ्लोर: ₹1,000

सेकंड फ्लोर: ₹1,250

फर्स्ट फ्लोर (रेगुलर): ₹1,400

फर्स्ट फ्लोर (प्रीमियम): ₹1,700


वेस्ट गैलरी (West Gallery)

ग्राउंड फ्लोर: ₹1,100

सेकंड फ्लोर: ₹1,350

फर्स्ट फ्लोर (रेगुलर): ₹1,500

फर्स्ट फ्लोर (प्रीमियम): ₹1,800


2. पैवेलियन स्टैंड्स (South Pavilion)

साउथ पैवेलियन थर्ड फ्लोर: ₹5,500

साउथ पैवेलियन लोअर: ₹6,500

साउथ पैवेलियन सेकंड फ्लोर: ₹7,500

साउथ पैवेलियन फर्स्ट फ्लोर: ₹8,500

साउथ पैवेलियन फर्स्ट फ्लोर (फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी): ₹11,000

साउथ पैवेलियन लोअर (लाइव हॉस्पिटैलिटी): ₹12,500