Saturday, February 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में दूषित पानी से कांग्रेस नेता की मौत, 28 लोगों की जान जाने का आरोप

इंदौर में दूषित पानी से कांग्रेस नेता की मौत, 28 लोगों की जान जाने का आरोप

Post Media
News Logo
Peptech Time
25 जनवरी 2026, 11:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर इंदौर में दूषित पानी पीने से कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता और भागीरथपुरा वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी का निधन हो गया। घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा सरकार की गंभीर लापरवाही बताते हुए सीधे तौर पर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।


कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “भाजपा सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और अहंकार ने ज़हरीला पानी पिलाकर अब तक 28 निर्दोष लोगों की जान ले ली है।” पार्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूछा है कि “इन 28 लोगों का आखिर अपराध क्या था, जो सरकार ने उन्हें पानी में ज़हर दे दिया?


घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दूषित जल आपूर्ति को तुरंत बंद कर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत राजाराम बौरासी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


प्रशासन की ओर से अभी तक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि जल आपूर्ति की जांच और प्रभावित इलाकों में सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)