छतरपुर, संदीप यादव। सटई थाना क्षेत्र के रोरा के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टैक्सी में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु जटाशंकर धाम से दर्शन कर वापस अपने गांव मोराहा लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक टैक्सी में करीब 13 लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। इनमें 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि 4 लोगों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
अस्पताल में भर्ती घायलों में प्रियंका पटेल (8) पुत्री बाबूलाल पटेल, बबली यादव (34) पत्नी पप्पू यादव, रामबाई पटेल (45) पत्नी रामाधीन, कमलेश पाठक (48) पत्नी राजकुमार पाठक, दसोदा सेन (45) पत्नी बेनी सेन, हरबाई पटेल (40) पत्नी पन्नालाल, लड्डू पटेल (40) पत्नी नरवद पटेल, मायारानी पटेल (65) पत्नी हरि पटेल और तिसिया पटेल (70) पत्नी हल्के पटेल शामिल हैं। सभी घायल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मोराहा के रहने वाले बताए गए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार जारी है।




