सागर, जीशान खान। मोतीनगर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने अब CCTV निगरानी बढ़ाने पर फोकस किया है। सार्वजनिक संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में पर्याप्त संख्या में उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने के लिए पुलिस ने प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें साफ किया गया कि CCTV केवल परिसर के अंदर तक सीमित नहीं रहें, बल्कि मुख्य प्रवेश-निकास, पार्किंग, सड़क की ओर के हिस्से और संवेदनशील स्थान भी कैमरों की निगरानी में हों। जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना परिसर में हुई बैठक में पुलिस ने संस्थानों और प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को CCTV व्यवस्था को लेकर जरूरी सुझाव दिए।
यह भी पढि़ए: फर्जी IAS तृप्ति सिंह ठगी कांड में बड़ा खुलासा; शहर के TI का भाई रोहित लिल्हारे भी बना आरोपी
पुलिस का कहना है कि मजबूत कैमरा नेटवर्क संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अपराध होने की स्थिति में आरोपियों की पहचान और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में मददगार हो सकता है। पुलिस ने बैठक में केवल CCTV लगाने पर ही जोर नहीं दिया, बल्कि उसके लगातार चालू रहने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था पर भी ध्यान दिलाया। प्रतिनिधियों से कहा गया कि कैमरे 24 घंटे कार्यशील स्थिति में रहें। रिकॉर्डिंग को पर्याप्त अवधि तक सुरक्षित रखा जाए और समय-समय पर कैमरों की जांच की जाए।बपुलिस की चिंता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि घटना के बाद CCTV फुटेज जांच में अहम भूमिका निभा सकता है। ऐसे में कैमरा लगा होने के बावजूद यदि वह बंद मिले या रिकॉर्डिंग उपलब्ध न हो तो निगरानी व्यवस्था का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढि़ए:
होटल में पत्नी को अधिवक्ता के साथ देखकर भड़का पति, सड़क
बैठक में कैमरों की लोकेशन को लेकर भी विशेष रूप से सुझाव दिए गए। मुख्य प्रवेश द्वार और निकास द्वार के अलावा पार्किंग स्थल, सड़क की ओर का क्षेत्र और अन्य संवेदनशील स्थानों को CCTV कवरेज में शामिल करने के लिए कहा गया। इससे संस्थानों के आसपास होने वाली गतिविधियों की निगरानी का दायरा बढ़ाया जा सकेगा।बसागर पुलिस जिले में अधिक से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों को CCTV निगरानी से जोड़ने के लिए संस्थानों की सहभागिता पर जोर दे रही है। मोतीनगर में हुई बैठक इसी प्रयास का हिस्सा है।पुलिस के अनुसार तकनीक और जनसहयोग के जरिए निगरानी व्यवस्था मजबूत कर अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब सार्वजनिक संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में CCTV कवरेज बढ़ाने के साथ कैमरों की नियमित कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने पर भी जोर रहेगा। बैठक में सीएसपी ललित कुमार कश्यप एवं थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत मौजूद थे।












