देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आगामी 2027 में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा हमारी यही कोशिश है कि कुंभ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को एक अच्छा अनुभव प्राप्त हो। इस दिशा में हम सभी लोग प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि हम लोग कुंभ मेले की तैयारियों में जुटे हुए हैं। तैयारियों में किस भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जा रही है। तैयारियों का खाका हमने काफी पहले ही तैयार कर लिया है, जिसके अनरूप ही हम काम कर रहे हैं।
मैं खुद सभी तैयारियों की निगरानी कर रहा हूं। मैं खुद अपने स्तर पर यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर नहीं बरती जाए। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी तैयारियों को तय नियमों के तहत ही संपन्न किया जाए। इसके इतर, हमारे कई शीर्ष अधिकारी भी इस कुंभ मेले के संबंध में पूरी तैयारियों को संपन्न करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हुए हैं। जिला स्तर के सभी अधिकारी तैयारियों की निगरानी में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के संबंध में सभी तैयारियों को लेकर सभी संत समाज की तरफ से हमें आशीर्वाद प्राप्त है। उनके आशीर्वाद के बलबूते ही हम सभी कामों को पूरा कर पा रहे हैं। इसके इतर, अन्य लोग भी हमें अपनी तरफ से आशीर्वाद दे पा रहे हैं। यही वजह है कि हम पूरी तैयारियों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कर पा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपेक्षित तरीके से सभी कामों को कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी तरफ हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे मेले को मूर्त रूप देने की दिशा में अपनी तरफ से उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, जो कि निसंदेह काबिलेतारीफ है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
कैसी चल रही कुंभ मेले की तैयारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी पूरी जानकारी
00:00/02:51

Anubhav Mishra
19 सितंबर 2026, 07:17 am IST
Anubhav Mishra19 सितंबर 2026, 07:17 am IST
Latest News

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव; पूरी तबादला सूची देखें

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने एयर इंडिया के सीसीओ से की मुलाकात, विमान खरीद और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा

एपीएल: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची माइटी मराठा, नाइट्स और रॉयल्स का भी दमदार प्रदर्शन

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

ओडिशा कैबिनेट ने 450 करोड़ रुपए की ‘दक्ष्यता विकास योजना’ को दी मंजूरी

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी ने की बातचीत, सीईपीए जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

वुहान ओपन: वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू ने सोराना सिर्स्टिया को हराया

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं भारत, एस. जयशंकर से करेंगी बातचीत

