सागर/बीना, बृजपाल सिंह राजपूत। शहर में दशहरा पर्व के अवसर पर थाना परिसर के भीतर परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजयादशमी के इस शुभ अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा अपने शस्त्रों का पूजन कर समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विधि-विधान से हुई शस्त्रों की पूजा, एसडीओपी अजय सनकत और थाना प्रभारी अनूप यादव रहे मौजूद
शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी अजय सनकत एवं थाना प्रभारी अनूप यादव ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद शस्त्रों का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों, वीरता और समर्पण की याद दिलाती है। कार्यक्रम में बीना थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।














