कटरा। जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शनी ड्योढ़ी तक पहुंच रहे हैं और माता रानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। पूरा इलाका भक्ति के माहौल में डूबा है। हर तरफ 'जय माता दी' के जयकारे गूंज रहे हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचे हैं। कोई परिवार के साथ आया है तो कोई दोस्तों के साथ, लेकिन सभी के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और उत्साह नजर आ रहा है।
एक श्रद्धालु ने बताया कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें नवरात्रि के पहले दिन माता रानी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगभग हर साल यहां आते हैं, लेकिन इस बार पहली बार नवरात्रि में आए हैं। उनके लिए यह अनुभव और भी खास है, क्योंकि इस समय मंदिर की सजावट बहुत सुंदर होती है। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने नवरात्रि की सजावट नहीं देखी थी। इसलिए इस बार वह इसे देखने के लिए भी काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि पूरा देश समृद्ध और शक्तिशाली बने।
एक अन्य श्रद्धालु ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे पहले कश्मीर घूमने गए थे और वहां से सीधे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले ही दिन माता रानी के दर्शन मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत खास और यादगार पल है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि में मंदिर की भव्य सजावट देखने लायक होती है और वह इस अनुभव को पूरी तरह महसूस करना चाहते हैं।
श्रद्धालु ने देश और दुनिया के लिए शांति की कामना भी की। उनका कहना है कि आज के समय में जिस तरह से दुनिया में तनाव और युद्ध जैसी स्थितियां बनी हुई हैं, ऐसे में माता रानी से यही प्रार्थना है कि सब कुछ शांत हो जाए और हर जगह सुख-शांति बनी रहे।
वैष्णो देवी में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
00:00/03:08

Saurabh Shukla
12 अक्टूबर 2026, 12:18 am IST
Saurabh Shukla12 अक्टूबर 2026, 12:18 am IST
Latest News

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव; पूरी तबादला सूची देखें

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने एयर इंडिया के सीसीओ से की मुलाकात, विमान खरीद और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा

एपीएल: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची माइटी मराठा, नाइट्स और रॉयल्स का भी दमदार प्रदर्शन

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

ओडिशा कैबिनेट ने 450 करोड़ रुपए की ‘दक्ष्यता विकास योजना’ को दी मंजूरी

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी ने की बातचीत, सीईपीए जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

वुहान ओपन: वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू ने सोराना सिर्स्टिया को हराया

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं भारत, एस. जयशंकर से करेंगी बातचीत

