नई दिल्ली। ईरान का 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' में हिस्सा लेना मुश्किल नजर आ रहा है। ईरान का फुटबॉल फेडरेशन बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका में होने वाले अपने मैचों को मेक्सिको में शिफ्ट करने के लिए फीफा से बातचीत कर रहा है।
ईरानी फुटबॉल प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने इस डेवलपमेंट को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा आश्वासन एक बड़ा मुद्दा है। ताज ने मेक्सिको में ईरानी दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' से शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा, "जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरानी नेशनल टीम की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो हम निश्चित रूप से अमेरिका नहीं जाएंगे। हम ईरान के वर्ल्ड कप मैच मेक्सिको में कराने के लिए फीफा से बातचीत कर रहे हैं।"
ये चिंताएं 2026 में ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के बाद चल रहे संघर्ष से पैदा हुई हैं, जो फरवरी के आखिर में शुरू हुए थे। इन हमलों ने क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान के खेल मंत्री ने पहले स्थिति की गंभीरता का संकेत देते हुए कहा था कि नेशनल टीम शायद प्लान के मुताबिक टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाए।
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्होंने इस मामले की गंभीरता को भी समझा। उन्होंने कहा कि टीम का स्वागत है, पर साथ ही यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए अमेरिका में खेलना उनके लिए सही नहीं होगा।
ईरान ने अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी वाले 48 टीम के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए आसानी से क्वालीफाई कर लिया था। 25 मार्च 2025 को ईरान विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली एशियन टीम बना था। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक, उसे लॉस एंजिल्स में दो ग्रुप मैच और सिएटल में एक मैच खेलना है।
हालांकि, दिन-प्रतिदिन बिगड़ते हालातों को देखते हुए ईरान की अचानक टूर्नामेंट से हटने की संभावना काफी बढ़ गई है। ईरान अगर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है, तो फीफा को आखिरी समय में रिप्लेसमेंट का फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि, एशियाई फुटबॉल परिसंघ का कहना है कि ईरान के टूर्नामेंट से हटने की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। ईरानी फेडरेशन ने हिस्सा लेने के अपने इरादे की पुष्टि की है, हालांकि तेजी से बदलते हालात उनके आखिरी फैसले को लेकर अभी भी अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं।
ईरान के 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' में खेलने पर गहराया संकट, मैच शिफ्ट करने पर बातचीत
00:00/03:30

Anubhav Mishra
9 अक्टूबर 2026, 12:18 pm IST
Anubhav Mishra9 अक्टूबर 2026, 12:18 pm IST
Latest News

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव; पूरी तबादला सूची देखें

गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने एयर इंडिया के सीसीओ से की मुलाकात, विमान खरीद और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हुई चर्चा

एपीएल: लगातार चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची माइटी मराठा, नाइट्स और रॉयल्स का भी दमदार प्रदर्शन

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

ओडिशा कैबिनेट ने 450 करोड़ रुपए की ‘दक्ष्यता विकास योजना’ को दी मंजूरी

पीएम मोदी और कनाडा के पीएम कार्नी ने की बातचीत, सीईपीए जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

वुहान ओपन: वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी गुओ हान्यू ने सोराना सिर्स्टिया को हराया

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद पहुंचीं भारत, एस. जयशंकर से करेंगी बातचीत

