Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाआरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

आरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Post Media
News Logo
Peptech Time
11 फ़रवरी 2026, 07:06 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में एक आरक्षक की पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।


सुसाइड नोट में महिला ने अपनी बीमारी से उपजे मानसिक तनाव का जिक्र किया है। साथ ही पति और सास पर कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। नोट में पति के एक महिला सब-इंस्पेक्टर से कथित संबंध होने का आरोप भी लगाया गया है, जिसे लेकर परिवार में विवाद होने की बात लिखी गई है।


पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)